आर्थिक तंगी से जूझ रही विवाहिता फांसी पर लटकी / Pichhore News

पिछोर।
खबर जिले के पिछोर अनुविभाग के बामौरकलां थाना भवन के पीछे हथनापुर से आ रही हैं जहां सोमवार मंगलवार की रात एक विवाहिता ने अर्थिक तंगी के कारण अपनी ही साडी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका मानकुंवर उम्र 40 साल पत्नी कैलाश कोली निवासी बामौरकलां थाने के पीछे हथनापुर ने टपरिया में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली हैं। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।