शिवपुरी। दून पब्लिक स्कूल शिवपुरी द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता “ टेलेन्टो किड्स” में छात्रों के हुनर को सार्वजनिक करने का प्रयास सराहनीय है।
उक्त विचार मुख्य अतिथि जिला शिक्षा शिवपुरी दीपकपांडे ने छात्रों को पुरस्कृत करते समय व्यक्त किए। उन्होने कहा कि विद्यालयों में नवाचार होते रहना चाहिए ताकि छात्र अपने हुनर के मुताबिक आसानी से सीखने की कला जान सकेंगे।
आरंभ में विकास खंड श्रृोत समन्वयक अंगद सिंह तोमर एवं दीपक पांडे डीईओ को दून पब्लिक स्कूल के संचालक डाॅ. खुशी खान एवं डाॅ. संजय शर्मा ने बुके व स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनन्दन किया। आभारडाॅ. खुशी खान ने व संचालन ज्योति गोंडल ने किया।समारोह में कुछ छात्रों को पुरस्कार दिए गए शेष छात्रों को घर पर पुरस्कार भेजे जाऐंगे।
प्रतिभाशाली छात्र हुए पुरस्कृत
केटेगरी प्रथमः जूनियर क्लास विजेता अपूर्वा सक्सेना रनर अप- श्रद्वा अग्रवाल, केटेगरी द्वितीयः स्पेलैश विजेता- शेल्वी गुप्ता, रनर अप-काव्या सेंगर, तइशिता बंसल केटेगरीतृतीयः रि-इमेजिन-विजेता- अक्षत बंसल, रनरअप-स्वाति महेश्वरी एवं रूद्रप्रताप सिंह , चतुर्थ केटगरी: फोकटेल्स विजेता- दृष्टि दुबे, रनर अप-सौम्या यादव, पंचम केटेगरीः लाइट,कैमरा, एक्शन-विजेता-काव्या राठी, रनर अप-जिग्या आहुजा, विहान जैन व श्रेष्ठ गुप्ता छठमकेटगरीः विजेता-भाग्येश मंगल, रनर अप-शिवांश दुबे। समस्त विजेताओं को आकर्षक ट्राफी व अन्य सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किये जायेंगे।

