सिंधिया समर्थकों के BJP में शामिल होने से जिला कांग्रेस वेंटिलेटर पर: पढ़िए किस-किस ने कहा कांग्रेस को अलविदा / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। मार्च में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोडऩे और भाजपा में शामिल होने के बाद यह अटकलें लगाई जा रही थी कि ग्वालियर चंबल संभाग सहित शिवपुरी जिले से कांग्रेस का लगभग सूपड़ा साफ हो जाएगा। शिवपुरी जिले में कांग्रेस को संजीवनी स्व. माधवराव सिंधिया ने ही दी थी। जिन्होंने 1980 में कांग्रेस में शामिल होकर पूरे जिले को भाजपा मुक्त बना दिया था। जबकि इसके पहले शिवपुरी जिले में कांग्रेस की कोई पहचान नहीं थी।

40 साल बाद उनके पुत्र ज्योतिरादित्य संधिया ने जब कांग्रेस को अलविदा कहा तो कांग्रेस पुन: सन् 1980 से पूर्व की स्थिति में आ गई। जिले के 80 प्रतिशत से अधिक वरिष्ठ कांग्रेसियों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने सिंधिया मुक्त कांग्रेस में न रहने का निर्णय लिया। जिसके परिणाम स्वरूप 22 से 24 अगस्त तक भाजपा सदस्यता अभियान में शिवपुरी जिले के लगभग 5 हजार सिंधिया समर्थक भाजपा में शामिल हो गए।

हालांकि यह भी तय लग रहा है कि कांग्रेस का एक और विभाजन पोहरी और करैरा विधानसभा उपचुनाव के बाद होगा। टिकट की आशा में सिंधिया समर्थक दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस में बने हुए हैं। ऐसी स्थिति में कांग्रेस की दुर्दशा तय होने की कल्पना की जा रही है। कल और परसों दो दिन जिले के एक मात्र कांग्रेस विधायक केपी सिंह के भी भाजपा में शामिल होने की अफवाएं उड़ती रहीं। हालांकि मीडिया ने जब उनसे सम्पर्क किया तो उन्होंने उसका खंडन किया। लेकिन सूत्रों के अनुसार मंत्री न बनाए जाने से केपी सिंह कांग्रेस नेतृत्व से नाराज तो चल रहे हैं।

शिवपुरी जिले के बड़ी संख्या में कांग्रेसियों के भाजपा में शामिल होने पर सिंधिया अभिभूत हुए और उन्होंने शिवपुरी, कोलारस, पिछोर, पोहरी और करैरा विधानसभा से आए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि मैं आपके प्रेम के आगे नतमस्तक हूं। आपके प्रेम, स्नेह और समर्थन ने मुझे भाव विभोर कर दिया है। मैं आपकों विश्वास दिलाता हूं कि आपके मान सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आने दूंगा।

पूर्व सांसद प्रतिनिधि विजय शर्मा ने दावा किया कि शिवपुरी जिले से 7 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व और समर्थन मेें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रदेश शासन के मंत्री सुरेश राठखेड़ा, पूर्व मंत्री भैया साहब लोधी, पूर्व विधायक जसवंत जाटव और महेंद्र रामसिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला बैजनाथ सिंह यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, प्रदेश महासचिव हरवीर रघुवंशी, प्रहलाद यादव, शिवनंदन पडरिया, प्रदेश सचिव विजय शर्मा हैं।

वही पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल और शैलेंद्र टेडिय़ा तथा सिद्धार्थ लढ़ा, महाराज सिंह लोधी, हरिओम रघुवंशी, पूर्व मंडी अध्यक्ष जगदीश गोबरा, जनपद उपाध्यक्ष शिवपुरी अशोक ठाकुर, पोहरी अरविंद धाकड़ चकराना, नपा अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, भूपेंद्र यादव, सागिर खान, संजय पाराशर, जनपद अध्यक्ष मिथलेश राजेश यादव, करैरा जनपद अध्यक्ष बती आदिवासी, जिला पंचायत सदस्य बंटी रघुवंशी, पूर्व मंडी अध्यक्ष सीताराम रावत ने भी कांग्रेंस को अलविदा कह दिया।

इसके अतिरिक्त आईटी सेल के प्रदेश महामंत्री कपिल भार्गव, जिलाध्यक्ष रामकुमार दांगी, सेवादल जिलाध्यक्ष सोनू शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, व्यापार प्रकोष्ठ जिला कांगे्रस अध्यक्ष पवन जैन, पूर्व अध्यक्ष क्रिकेट एसोसिएशन राजेंद्र शर्मा, जिला किसान कांगे्रस अध्यक्ष अवधेष बेडिया़, रघुराज धाकड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र यादव, धर्मेंद्र रावत, कैलाश कुशवाह, संजय संाखला, मुकेश जैन, रामकिशन पाराशर, ब्रजकिशोर त्रिवेदी, वीरसिंह लोधी, अनिल प्रताप सिंह चौहान, छत्रपाल सिंह गुर्जर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष पदम सोनी ने भी सिंधिया का साथ देते हुए कांग्रेस को बाय—बाय कर दिया।

सिंधिया प्रेम में एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण लोधी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश लोधी, ब्रजेंद्र पडरिया, हरीशंकर धाकड़, सोनू राजावत, मदन देशवारी, शंकर खटीक, राजेंद्र शर्मा पिंकी, हरिओम राठौर, खलील खान, रामकुमार शर्मा, रामसिंह यादव पूर्व पार्षद, लवलेश जैन, सेठ मेवालाल गुप्ता, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा भार्गव, शशि शर्मा, पूनम कुलश्रेष्ठ, रवि कुलश्रेष्ठ, ज्योति यादव, विनयचंद झा, जसराम धाकड़, उत्कर्ष शुक्ला, सिंधिया जनसम्पर्क कार्यालय के प्रभारी प्रहलाद यादव, जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष संजय सांखला, जिला कांग्रेस महामंत्री संदीप माहेश्वरी, किशन रावत, अमन लोधी, बाबा तारासिंह यादव, रमेश शर्मा प्रगति, सुखनंदन जाटव, रमेश गुप्ता, ओमप्रकाश पिपलौदा, हरविलास यादव, धर्मेंद्र भारद्वाज, ब्रजेश शर्मा बमरा, अनिल भार्गव, सुरेश धाकड़, एमके शर्मा, माताचरण शर्मा, पूर्व पार्षद वीरेंद्र शिवहरे, पूर्व पार्षद श्यामसुंदर राठौर, बलवीर निवोरिया, पवन शिवहरे सहित हजारों कांग्रेसी शामिल हैं। सदस्यता ग्रहण समारोह का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने किया।
G-W2F7VGPV5M