ग्रेंडिंग में पहले स्थान पर रहा रेडिऐन्ट प्रायवेट आईटीआई / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय अन्तर्गत डी.जी.ई.टी. द्वारा आई.टी.आई. की गे्रडिंग जारी की गई है। जिसमें न्यू रेडिऐन्ट प्रा.आई.टी.आई. को जिले में प्रथम पायदान पर रखा गया है। जबकि सम्पूर्ण मघ्यप्रदेश में प्रथम 10 प्राईवेट आई.टी.आई.में जगह हासिल करने में सफलता पाई है।

उल्लेखनीय है कि गे्रडिंग प्रकिया में संस्था के भवन, टूल-मशीनरी की स्थिति, प्रशिक्षण, स्टाफ, रिजल्ट,प्लेसमेंट,प्रेक्टीकल,प्रोजेक्ट वर्क, राॅ.मटेरियल का प्रयोग, सी.एस.आर.के अलाबा जल संरक्षण,उर्जा संरक्षण जैसें विषयों की विस्तृत पडताल की गई थी। समस्त आडिट प्रक्रिया की आनलाइन वीडियोग्राफी व फोटोग्राफ अपलोड किये गए थे।

जिले भर की तकरीबन 20 प्रायवेट व शासकीय आई.टी.आई. में निरीक्षण -

आडिट उपरांत न्यू रेडिऐन्ट प्रा. आई.टी.आई. को सर्वाधिक अंक हासिल होने पर प्रथम स्थान पर रखा गया है।न्यू रेडिऐन्ट आई.टी.आई. की इस उपलब्धी पर शुभ चिंतकों ने संस्था के संचालक शाहिद खान, डाॅ.खुशी खान, अखलाक खान, समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को बधाई दी है। 
G-W2F7VGPV5M