प्रसूति वार्ड में जच्चा कोरोना संदिग्ध, चिकित्सालय में हड़कंप, वार्ड सील, नवजात की मौत / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। खबर जिला चिकित्सालय शिवपुरी से आ रही है। जहां आज जिला चिकित्सालय के प्रसूता वार्ड में एक महिला कोरोना संदिग्ध निकली है। इस महिला के कोरोना संदिग्ध निकलने के बाद प्रसव वार्ड में हडकंप मच गया। तत्काल महिला को जिला चिकित्सालय के प्रसब वार्ड के ही आईसोलेशन वार्ड में शिप्ट कर दिया है। पूरे वार्ड को सेनेटाईज कराया गया है। साथ ही पूरे वार्ड को सील कर दिया है।

जानकारी के अनुसार कल जिला चिकित्सालय में एक महिला भर्ती हुई थी। इस महिला को खांसी के साथ साथ बुखार भी था। जिसपर जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने उक्त महिला का ट्रू नेट मशीन पर कोरोना का सेम्पल कराया। जहां महिला ट्रू नेट पर पॉजीटिव पाई गई थी। महिला के पॉजीटिव आते ही यहां हडकंप की स्थिति निर्मित हो गई। तत्काल महिला को प्रसूती वार्ड में बनाए गए आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। जहां महिला की डिलेवरी हुई। जिसमें महिला ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया है।

बताया गया है कि उक्त महिला टेकरी निवासी बताई जा रही है। जिसका अल्ट्रा साउण्ड भी कराया था। अल्ट्रा साउण्ड में बच्चे की धडकने थमी हुई थी। इसके बाद अस्पताल मे हंगामें की स्थिति निर्मित हो गई। तत्काल पूरे वार्ड को सील कर दिया गया है। उसके बाद इस पूरे वार्ड को सेनेटाईज किया जा रहा है। अब महिला की ग्वालियर की रिपोर्ट का इंतजार के बाद ही इस वार्ड को खोला जाएगा।

इनका कहना है
हां एक महिला की ट्रू नेट मशीन पर रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिसपर से इस महिला को प्रसूति बार्ड के ही आईसोलेशन वार्ड में शिप्ट कर दिया गया है। पूरे वार्ड को सेनेटाईज कर रहे है। और इस वार्ड को शील कर दिया है। बच्चा अल्ट्रा साउण्ड में अविकसित था। अब डिलेवरी हुई है या नहीं यह तो में अस्पताल पहुंचकर ही बता पाउंगा। अभी घर आ गया हूं।
डॉ पीके खरे,सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय शिवपुरी।

हां महिला की डिलेवरी हो गई है। बच्चा पहले से ही मृत अवस्था में था। उसके बाद महिला को प्रसूति वार्ड के ही आईसोलेशन में भर्ती करा दिया है।
डॉ मोना गुप्ता,ड्यूटी डॉ जिला चिकित्सालय प्रसूति वार्ड
G-W2F7VGPV5M