32 वर्षीय महिला की मौत, पिता ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या का आरोप / KOLARAS NEWS

NEWS ROOM
कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र के सजाई गांव से आ रही है। जहां एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में रखी इल्ली मारने की दबाई खा ली। जिससे महिला की तबियत बिगड़ने लगी। तत्काल परिजन महिला को लेकर रन्नौद उपस्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। जहां महिला की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सों ने उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सुनीता केवट पत्नि कैलाश केवट उम्र 32 साल के चार बच्चे है। इस महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में रखी इल्ली मारने की दवाई का सेबन कर लिया। जिससे महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की लाश को लेकर परिजन अपने गांव पहुंचे। जहां अंतिम संस्कार से पहले मृतिका के पिता पहुंच गए और उन्होंने अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। पिता का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
G-W2F7VGPV5M