जिले में अब तक 253.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2020 से अभीतक 253.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 336.5 मि.मी. वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। 
 
गत वर्ष जिले में कुल 1049.16 मि.मी. वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 189.60 मि.मी., बैराड़ में 283 मि.मी., पोहरी में 239 मि.मी., नरवर में 377 मि.मी., करैरा में 352.4 मि.मी., पिछोर में 114.1 मि.मी., कोलारस में 230 मि.मी., बदरवास में 291.50 मि.मी. एवं खनियांधाना में 201 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
G-W2F7VGPV5M