पुरानी शिवपुरी सहित इन क्षेत्रों मे कल बत्ती गुल रहेगी / Shivpuri News

शिवपुर्री। के.व्ही. इमामबाड़ा, नलघर चौराहा, जवाहर कालोनी, झांसी तिराहा, बड़ागांव एवं सिरसौद आबादी फीडर पर 02 जून को मानसून पूर्व आवश्यक रखरखाव कार्य कराये जाने के कारण विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।

उक्त फीडर के बंद रहने से प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक इमामबाड़ा, नहरकुंआ, हरदौल मंदिर, नीलघर चौराहा, सुभाष पार्क, काली माता, गोविंद नगर, तलैया मोहल्ला, राजपुरा रोड, जवाहर कालोनी, राजेश्वरी रोड, सावरकर कालोनी, महल कालोनी, कृष्णपुरम, तुलसी नगर, खेड़ापति कालोनी एवं आदर्श नगर, प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक बडौदी गांव इन्डस्ट्रियल एरिया बड़ौदी एवं बड़ागांव, प्रातः 8 बजे से दोपहर 02 बजे तक सिरसौद आबादी फीडर, न्यू अमोला कालोनी 01, 02, 03 एवं 04 से जुड़े क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।