शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरों ने एक सूने मकान के ताले चटकाकर घर-गृहस्थी के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पृथ्वीराजसिंह जादौन पुत्र छोटेसिंह निवासी महोत्सव वाटिका के पीछे पोहरी रोड ने बताया कि वह किसी काम से बाहर हुए थे और उन्होंने मकान में ताला डला हुआ था।
7 जून को शाम के समय पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि आपके घर के ताले टूटे हुए हैं। सूचना पर वह तुरंत अपने मकान पर आया तो देखा कि ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था।
जांच करने पर पता चला कि घर से तीन सिलेंडर, चूल्हा, प्रेस, बर्तन, कपड़ेे, पंखे व अन्य घर-गृहस्थी का सामान चोरी हो चुका था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जहां पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
