बदरवास। बदरवास कस्बे में आज उस समय हड़कंप मंच गया जब एक कोरोना पॉजिटीव मरीज गुना में मिला और बदरवास में तीन साढ़ी की दुकान संचालित करने वालों के परिवार को होमक्वरंटाईन करने के प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए साथ ही तीनों दुकानों को भी सील करवा दिया गया।
जानकारी के अनुसार गुना मैं निकला कोरोना पॉजिटिव बदरवास मैं जिन तीन दुकानों पर भुगतान ओर मार्केटिंग करने आया था उन दुकानों को आज तहसीलदार दिव्यदर्शन शर्मा ने शील्ड कर दिया।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ एचपी शर्मा ने सभी परिजनों की स्क्रीनिंग और तीनों दुकानदारों के परिजनों को होम क्वॉरेंटाइन करने के निर्देश जारी कर दिए। जिनमें मनीषा साड़ी सेंटर, रिजोदी मार्ग, कुशवाह साड़ी सेंटर मंडी रोड के सामने और आशा साड़ी सेंटर ए बी रोड पुलिया के सामने बदरवास में बताया गया हैं।
