अब छत्रपाल गुर्जर पर नपा के कर्मचारीयों ने चोरी का आरोप लगाया / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले के नगर पालिका के अंतर्गत स्थिति वीर सावरकर पार्क से आ रही है। जहां पदस्थ कर्मचारीयों ने नपा के पूर्व पार्षद छत्रपाल गुर्जर पर नपा के कर्मचारीयों ने चोरी और धमकी देने का आरोप लगाया है। कल भी इस मामले को लेकर नपा के कर्मचारी ने कलेक्टर को आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

नगर पालिका के वीर सावरकर पार्क के प्रभारी करण सिंह वाथम पुत्र हरिया बाथम ने अपने साथी भगवान सिंह ,शिवचरण सिंह हरनाम सिंह,कल्लू,कमल और भुज्जा के पास नगर पालिका पहुंचकर सीएमओ से शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि छेत्रपाल गुर्जर द्धारा नपा शिवपुरी के वीर सावरकर पार्क पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।

आरोप लगाते हुए पार्क में डीजल पंप काले मोटे बाले लगभग 150 लोहे के पाईप लोहे के गाटर 60 नग जो स्टेज पर लगते थे। 5 हॉर्स पावर और 3 हॉर्स पावर की मोटरे आदि सामान को क्षेत्रपाल अपने कृषि फार्म पर उपयोग कर रहा है। जिसका उपयोग कर रहा है। कर्मचारीयों का आरोप है कि पूर्व पार्षद छत्रपाल गुर्जर दंबगई दिखाते हुए आए दिन शराब पीकर गाली गलौच करता है। नपा के कर्मचारीयों ने पूर्व पार्षद पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।