वीरा वाले रामनिवास राय परिवार के खिलाफ हरिराम परिवार पर हमले का मामला दर्ज / Pichhore News

शिवपुरी। खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र की खौड चौकी से आ रही है जहां 5 लोगों द्वारा घर में घूसकर परिजनो को कुल्हाडी और डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है, जिसमें पीडितों परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसके चलते आज उसे जिले अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया।

जानकारी देते हुए पीडित परिवार ने आरोप लगाया कि बीते शाम समय करीब 5 बजे अरोपी रामनिवास पुत्र पहलवान उम्र 55, गोमती राय पत्नी रामनिवास राव उम्र 50, रवि राय पुत्र, रामनिवास राय उम्र 30, बसंत पुत्र रामनिवास उम्र 27, काजल पत्नी सुनील राय उम्र 27 सभी आरोपी निवासी वीरा तहसील पिछोर थाना भौती चौक खौड उनके घर में ईट, कुल्हाड़ी, लोहे का सरिया और लाठी के साथ-साथ लात घूसे से पिटाई कर दी।

जिससे पीडित हरिराम पुत्र स्व. कमला राय उम्र 80, पार्वती पत्नी हरिराम राय उम्र 70, मुकेश  पुत्र हरिराम राय उम्र 40, अशोक पुत्र हरिराम राय उम्र 43, अंजली पत्नी मुकेश राय 35, दीपक पुत्र मुकेश उम्र 3 घायल हो गए।

जिसमें बुजुर्ग पार्वती के सर में आरोपीयों द्वारा मारपीट करने से गंभीर चोट आई है, जिसके चलते सर में 20 टांके आए हैं जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह बीते शाम से अभी खबर छपने तक बेहोशी की हालत में है, वहीं हरिराम के दोनों हाथों में गंभीर चोट एवं पीठ पर मारने के निशान बने हुए हैं, वहीं मुकेश और अशोक के सर और पीठ में गहरी चोट आई हैं। वहीं महिला अंजली और बच्चे दीपक के यहां पर हलकी चोटें आई हैं।

साथ ही पीडितों परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने बीती रात को आरोपियों को गिरफ्तार किया तो था लेकिन आज सुबह आरोपियों को छोड दिया गया। जिससे वह पीडित परिवार को धमकी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे पूर परिवार डरा हुआ है।