शिवपुरी। खबर जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां सुभाषपुरा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 5 हजार के इनामी डकैत को पकडने में सफलता हासिल की है। उक्त डकैत बीते लंबे समय से प्रहलाद गुर्जर की गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है। वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।
आज पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को मुखबिर से सूचना मिली कि डकैद प्रहलाद गुर्जर की टीम का सदस्थ्य महेन्द्र सिंह गुर्जर गाराघाट के पास रेस्ट काउस के पीछे अमर नदी किनारे शिकारगाह मेें छिपा हुआ है। जिसपर एसपी राजेश सिंह चंदेल ने तत्काल थाना प्रभारी सुभाषपुरा राघवेन्द्र यादव को मौके पर पहुंचकर उक्त बदमाश की घेराबंदी करने का आदेश दिया। जिसपर सुभाषपुरा थाना प्रभारी मय दल के मौके पर पहुंचे।
जहां जाकर देखा तो आरोपी शिकारगाह में छिपा हुआ दिखा। जिसपर टीम ने ललकारा तो वह भागने लगा। परंतु पुलिस ने चारों और से बदमाश को घेरकर दबौच लिया। युवक से जब उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम महेन्द्र पुत्र नवला उर्फ नवल सिंह गुर्जर बताया।
युवक के बारे में जानकारी मिलाई तो उक्त युवक ने इस क्षेत्र में कई बारदातें करना कबूल किया। जिसपर से पुलिस ने उक्त युवक की तलाशी ली तो बदमाश पर एक देशी कट्टा और 2 जिंदा राउंण्ड भी मिले। पुलिस ने उक्त आरोपी को हिरासत मे लेकर न्यायालय मे पेश किया। जहां से माननीय न्यायायालय ने उक्त बदमाश को जेल भेज दिया। उक्त बदमाश पर पुलिस अधीक्षक की ओर से 5 हजार रूपए का इनाम घोषित था।
