पोहरी। पोहरी में उपचुनाव होना हैं पार्टीयो ने राजनीतिक गतिविधिया शुरू कर दी हैं। आज पोहरी में उम्मीदवारो की जमीन तलाशने आए पोहरी विधानसभा के चुनाव प्रभारी कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल पोहरी दौरे पर पहुचें।
आज शाम को तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस नेता राजकुमार पटेल यूथ सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के घर जा रहे थे। यह बात पोहरी ब्लॉक अध्यक्ष आफाक अंसारी को नागवार लगा और ओर कांग्रेस नेता राजकुमार पटेल से कहा कि यह तो भाजपा के मानसिकता के और भाजपा से इनके तार जुडे हैं।
बताया जा रहा हैं कि यह बात शिवांश जैमिनी पता चली तो वह भी वहां पहुंच गए। आफाक अंसारी ने शिवांश को आते देख उन पर कमेंट शुरू दिए की पिछले 1 साल से अध्यक्ष बने बैठे हैं और अभी तक कुछ नही किया। विधानसभा प्रभारी के सामने ही दोना कांग्रेस नेता आपस में भिड गए।
जानकारी मिल रही है कि पोहरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आफाक अंसारी सीधे-सीधे गुंडागर्दी पर उतर आए ओर अश्लील गालिया बकने लगें वह यह भी भूल गए कि विधानसभा प्रभारी खडे हैं। विधानसभा प्रभारी ने बडी ही मुश्किल से यह मामला शांत कराया।
इस पूरे प्रकरण में शिवांश ने धैर्य से काम लिया और कहते रहे कि आप अपने पद की मार्यादा भूल रहे हैं। आपको संगठन मजबूत करने के लिए ब्लॉक अध्यक्ष बनाया हैं। इस स्थान पर मौजूद नेताओ ने आफाक खान के इस कृत्य को विरोध किया ओर युवा नेता शिवांश जैमिनी के धैर्य की प्रसंशा की।

