खनियांधाना। खबर जिले के खनियांधाना से आ रही है। जहां बैंक से पैसे निकालकर आ रहे रिटायर्ड फोजी को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाश ने 60 हजार रूपए से भरा बेग लेकर दौड लगा दी। यह पूरा मामला पेट्रौल पंप पर लगे सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गया।
बताया जा रहा है कि रिटायर्ड फोजी तिलक सिंह यादव निवासी काली पहाडी कींदलखेडी आज 60 हजार रूपए एसबीआई बैंक से निकालकर अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में तिलक सिंह ने पेट्रौल पंप पर गाडी लगाकर पानी पीने लगा। तभी पीछे से आए बदमाश ने गाडी पर रखे रूपयों से भरे बैग को लेकर दौड लगा दी। यह पूरा मामला सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गया।
