ज्योतिरादित्य सिंधिया की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव / Shivpuri News

भोपाल। कोरोना से संक्रमित भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक वह अस्पताल में फोन पर बातचीत करते हुए नजर आए हैं और उम्मीद है कि वह 15 जून तक अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो जाएंगे। उनकी दूसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विदित हो कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को सोमवार शाम दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां में कोरोना इंफैक्शन के लक्षण नहीं दिखे थे। जांच में सिंधिया और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। सिंधिया कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए हैं और इस समय वह मध्यप्रदेश से भाजपा के राज्यसभा के उम्मीदवार हैं। उनके समर्थक उनके जल्दी स्वस्थ होने का इंतजार कर रहे हैं।