पोहरी विधानसभा में कांग्रेस के प्रभारी पटेल ने कार्यकर्ताओं की ली बैठक / Pohri News

शिवपुरी। प्रदेश कांग्रेस द्वारा पोहरी विधानसभा के लिए नियुक्त किए गए प्रभारी राजकुमार पटेल ने आज पोहरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उनसे संवाद किया। श्री पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले उपचुनाव में हमें कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत से जुट जाना है।

नबंवर 2018 में जिस विधायक को मतदाता ने चुना था उन्होंने क्षेत्रीय जनता की भावनाओं के साथ विश्वासघात किया है और उन्हें उपचुनाव में पराजित करना अत्यंत आवश्यक है। श्री पटेल ने कार्यकर्ताओं से संभावित उम्मीदवारों को लेकर भी चर्चा की तथा कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट दे उसे समर्पित भावना से कार्य कर हमें जिताने में जुट जाना है।