पोहरी। अपनी उपज की प्राप्ति की रशीद न मिलने के कारण आज किसानो ने पोहरी SDM आफिस के सामने धरना शुरू कर दिया हैं। किसानो को कहना हैं कि जब तक हमारी मांगो की सुनवाई नही हो जाती हैं जब तक हम यहां से हिलने वाले नही हैं।
पोहरी क्षेत्र में लगातार किसानो को अपनी उपज तुलाने के लिए पूरा एक युद्ध सा लडना पड रहा हैं। पूरे पांच—पांच दिनो तक धूप में खडे होने के बाद भी उनका माल नही तुल रहा हैं। उपज केन्द्रो पर जारी राजनीति ओर भ्रष्टाचार के कारण तुलाई की संस्थाए बदल रही है इस कारण किसानो को अपनी उपज की आनलाईन रशीद नही मिल रही हैं।
अगर किसानो को आनलाइन माल प्राप्ति की रशाीदे नही मिलेंगी तो उनका पेमेंट भी रिजील नही होगा। प्रशासन का कोई भी अधिकारी कोई ठोस जबाब नही दे रहा हैं। इस कारण ही किसानो ने आज एसडीएम कार्यालय पोहरी के सामने धरना शुरू किया हैं।

