वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग: हमारा देश फिर से विश्व गुरू बनेगा, कार्यकर्ताओं से चर्चा में पूर्व मंत्री पवैया ने कहा / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सांसद जयभान सिंह पवैया ने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जन हितेषी योजना एवं देश के इतिहास में ऐतिहासिक निर्णय जो लिए गए उसकी जानकारी सभी कार्यकर्ता बंधुओं आम नागरिकों को वर्चुअल माध्यम से जानकारी देते हुए संबोधित किया।

कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का मान, सम्मान बढ़ा है जो काम सदियों से असंभव लग रहे थे। उनको संभव कर के दिखाया है। मोदी सरकार ने हर वर्ग की चिंता की है और उनको अधिकार दिलाए हैं।

वह दिन दूर नहीं जब हमारा देश फिर से विश्व गुरु बनेगा। यह बात आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूर्व कैबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया ने शिवपुरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में चर्चा करते कहीं।

श्री पवैया ने कहा कि राम मंदिर का विवाद 5 सदी से चला आ रहा था जिसे मोदी सरकार ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ सुलझाया और असंभव माने जा रहे राम मंदिर निर्माण को संभव कर दिखाया मोदी सरकार 2 के सत्ता में आते ही जम्मू कश्मीर में धारा 370 धराशायी हो गई मुस्लिम बहनों को ट्रिपल तलाक के अभिशाप से मुक्ति मिली, नागरिकता संशोधन कानून लागू हुआ आतंकवाद पर एसपीजी के जरिए नकेल कसी और आर्थिक सुधारों को ओर तेज किया गया।

आत्मनिर्भर भारत के अभियान की शुरुआत हुई भारत ने संकट से जूझते हुए भी इससे पार पाने की राह दुनिया को दिखाई है।  देश का इतिहास जब भी लिखा जाएगा मोदी सरकार के अब तक के 6 वर्षों के कार्यकाल स्वर्ण अक्षरों में अंकित किए जाएंगे।

बीते एक साल में मोदी सरकार ने जो बड़े निर्णय लिए वे भारत के इतिहास और राजनीति में हमेशा हमेशा के लिए बड़ी उपलब्धि के तौर पर  दर्ज हो जाएंगे इस वीडियो कॉन्फ्रेंस भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम आईटी प्रभारी गणेश धाकड़ सहित शिवपुरी विधानसभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।