अवार्ड से मिलना चाहिए इस पंचायत को:खेल में मैदान में उगा दी मूंगफली, गायब रपटे पर लाखों का काम / PICHHORE NEWS

Bhopal Samachar
पिछोर। खबर जिले के पिछोर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत वीरा में ऐसा खेल का मैदान बनाया गया हैं जिसमें मूंगफली भी उंगाई जाती हैं। वही ऐसे रपटे पर मरमम्त का कार्य किया जाता हैं जो दिखाई नही देता और अदृश्य हैं। दोनो ही कामो पर लाखो का खर्च बताया जा रहा हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत वीरा में गांव के बच्चो को खेल का मैदान बनाया गया हैं। इसके खर्च के लिए सरकारी पैसा भी आहरण भी कर लिया हैं। दो साल पहले बनाए गए इस मैदान में वर्तमान में मुंगफली उग रही हैं।

इस संबंध में जब पंचायत के सरपंच से फोन पर चर्चा की तो उनका कहना था कि राशि तो निकाली ली हैं, लेकिन बुलडोजर चलाना बांकी हैं, अब देखना यह हैं कि वर्ष 2018 में राशि का आहरण कर लिया गया, लेकिन  2020 तक खेल मैदान बनकर तैयार नहीं हुआ हैं। मंशा जाहिर हैं कि खेत को कागजो में दिखाकर मैदान बनाने के लिए राशि आहरण कर ली हैं।

वहीं अदृश्य रपटे पर लाखो की मरम्मत

बेरघाट सिंध नदी पर कागजों में रपटा बनकर तैयार हो गया हैं और उसकी राशि भी 2 लाख 74 हजार रूपए निकाल ली गई हैं। लेकिन जब स्थल निरीक्षण किया तो वहां पर रपटा तो दूर की बात हैं, स्थानीय सूत्रों की मानें तो ब्रेकर तक भी नहीं बना हैं।

इससे अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि जनपद पंचायत के अधिकारियों ने इस रपटे की राशि कैसे निकलवा दी। चैक और रपटा की टी.एस इंजीनियरों के बगैर नहीं होती हैं। आखिर जनपद सीईओ द्वारा इस रपटे की राशि कैसे निकाल दी गई यह जांच का विषय बना हुआ हैं। अब देखना यह हैं कि इस पंचायत सचिव एवं सरपंच के खिलाफ राशि रिकवरी की कार्यवाही की जाएगी या मामला ठण्डे बस्ते में डल जाएग।   
G-W2F7VGPV5M