श्रीजी वेयर हाउस की किसानो ने तौडी शटर, वारदाना लूट कर ले गए / kolaras news

Bhopal Samachar

कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग में स्थित श्रीजी वेयर हाउस से आ रही हैं जहां उडी एक अफवाह के कारण किसानो ने सरकारी वारदाना लूट लिया। पूरे खरीद केन्द्र पर अफर तफर का महौल निर्मित हो गया। पुलिस को आकर इस मामले को सुलटना पडा फिर कही जाकर वेयर हाउस पर पुन:तोल शुरू की गई।  


बताया जा रहा है कि किसानो की उपज खरीदी के दौरान दोपहर करीब 3:30 खरीदी केंद्र प्रभारी थोड़ी देर के लिए चला गया। तभी किसी ने बताया कि बारदाना खत्म हो गया है। पहले से 100 से भी अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर इंतजार में खड़े किसानों में बारदाना लूटने की होड़ मच गई।

शटर तोड़कर किसान बारदाना लूटकर ले जाने लगे। बारदाना लूटने की सूचना तुरंत कोलारस थाने दी गई। पुलिस ने पहुंचकर बारदाना वापस करवा दिया है। इसी के साथ खरीदी सुचारू रूप से जारी रही। अफवाह किसने फैलाई, इसका पता नहीं चल पाया है।