अब बैंक मेनेजर की पत्नि निकली कोरोना पॉजीटिव, मरीजों की संख्या हुई 23 / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिला चिकित्सालय से आ रही है। जहां आज कोरोना बुलेटिन में एक महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उक्त महिला कल पॉजीटिव आए बैंककर्मी की पत्नि है। इसके साथ ही बैंक के संपर्क में आए 3 लोग पॉजीटिव हो गए है। जबकि जिले में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढकर 13 हो गई है।

जिला चिकित्सालय से जारी बुलेटिन मे स्वास्थ्य विभाग ने बताया है इस समय जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या 21 है, जबकि संस्थागत क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों की संख्या 6 है। 11 जून को 74 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए जबकि आज 45 रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमें से 44 नेगेटिव पाई गई हैं और उक्त महिला कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई है।

डॉ अर्जुन लाल शर्मा ने बताया कि 11 जून तक इस जिले में 2133 लोगों की चैंपियन की गई जिनमें से 2014 लोग नेगेटिव पाए गए, कुल पॉजिटिव केस की संख्या 23 है जबकि 12 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। आज 11 जून को बाहर से आए 76 लोगों की भी स्क्रीनिंग की गई।  इस समय ट्रू नाट मशीन से परीक्षण का आंकड़ा 7 पर ही थम कर रह गया है।

यह मशीन सही परिणाम नहीं दे रही है। जिले में अब तक 80938 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है जिनमें से 59667 लोगों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया था और 45768 लोग यह क्वॉरेंटाइन पीरियड पूरा कर चुके हैं इस समय 13899 लोग क्वॉरेंटाइन में है। बैराड़ का डाबरपुरा गांव आज एक मरीज के स्वस्थ्य होने के बाद कन्टोनमेंट से मुक्त कर दिया गया है।