करैरा। अज्ञात कारणों के चलते पशु चिकित्सक की मौत हो गयी दिनारा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में किया। प्राप्त जानकारी से पशु पालन विभाग दिनारा में पदस्त पशु चिकित्सक मनोज राय पुत्र महेश राय उम्र 56 वर्ष की अज्ञात कारणों के चलते सोमवार की दोपहर मौत हो गयी ।
सोमवार की भरी दोपहरी पशु चिकित्सक दिनारा विधुत सब स्टेशन के पास मृत पडा मिला। सूचना पर दिनारा पुलिस व नायव तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार मौके पर पहची। दिनारा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया।बताया जाता है कि मृतक शराब पीने का आदि था।

