BOI KARERA सील: दतिया बैंक के कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री में करैरा ब्रांच मैनेजर, आईशोलेशन कराया

करैरा। कोरोना को लेकर खबर जिले की करैरा तहसील से आ रही हैं कि कही करैरा के बैंक में खुल ना जाए कोरोना का खाता इसलिए करैरा के बैंक आफ इंडिया को सील कर दिया हैं। बताया जा रहा हैं कि दतिया के बीओआई बैंक के 10 कर्मचारी कोविड 19 पॉजीटिव निकले ओर यह कॉन्टेक्ट हिस्ट्री के तार करैरा के बैंक से जुडे हैं इस कारण फिलहाल इस बैंक को सील करते हुए सभी कर्मचारियो की सैंपलिंग कराई हैं।

जानकारी के अनुसार करैरा के बैंक आफ इंडिया ब्रांच में मैनेजर के शनिवार को दतिया के बैंक में आडिड करने गए थे। पूरे दिन बैंक में रूककर काम काज किया और लौट आए। उधर दतिया बैंक के 13 लोगो की सैंपल लिए गए थे जिनकी रिर्पोट सोमवार को आई ओर 13 में से 10 बैंक के कर्मचारी कोविड 19 के पॉजीटिव निकले।

दतिया बैंक के कर्मचारियो की ट्रेवल और कॉन्टेक्ट हिस्ट्री में करैरा के बीओआई बैंक के तार जुड रहे थे। करैरा बैंक के मैनेजर की भी तबीयत रविवार की दोपहर से खराब बताई जा रही थी,ब्रांच मैनेजर ने अधिकारियों को बताया कि दतिया से लौटने के बाद दो दिन तक उनकी तबियत खराब हो रही है। गले में खराश, खांसी और जुकाम जैसे लक्षण है।

करैरा के बीओआई बैंक से कोरोना कॉरियर ना हो जाए इस कारण करैरा तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा ने मंगलवार की सुबह पूरे स्टाफ को बैंक के बाहर बुलवा लिया। सभी को सैंपलिंग के लिए शिवपुरी भेजा। ब्रांच मैनेजर को आइसोलेशन वार्ड शिवपुरी भर्ती कर लिया है। जबकि स्टाफ के सात लोगों को करैरा के होटल में क्वारेंटाइन करा दिया है। जिसमें एक महिला कर्मचारी भी शामिल है।

ब्रांच मैनेजर को गले में खराश, खांसी और जुकाम जैसे लक्षण
ब्रांच मैनेजर ने अधिकारियों को बताया कि दतिया से लौटने के बाद दो दिन तक उनकी तबियत खराब हो रही है। गले में खराश, खांसी और जुकाम जैसे लक्षण है। इसलिए ब्रांच मैनेजर को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है।