कमरा अंदर से बंद था,मां ने देखा की 15 वर्षीय बेटी फंदे पर लटक् रही है / karera news

करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र से आ रही हैं कि करैरा नगर की एक कॉलोनी में निवासरत एक 15 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी हैं। बताया जा रहा हैं कि घटना के समय मां बाप घर पर नही थे। पुलिस ने इस मामले में मग्र कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार करैरा की महुअर न्यू कॉलोनी में रहने वाली रश्मि परिहार ने आज शाम को अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गई। बताया गया हैं कि घटना के समय घर पर कोई नही था। जब मां घर लौटी तो देखा की बेटी का कमरा अंदर से बंद था।

जानकारी मिल रही हैं कि कमरा अंदर से बंद होने पर मां ने पडौसियो को बुलाया और दरवाजा तोडा गया। अंदर जाकर देखा तो बेटी फांसी के फंदे पर लटक रही थी। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में मग्र कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।