बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बरोद में एक खलिहान मे बनी टपरिया में आग लग गई। जिससे खलिहान में रखा भूषा भी आग की चपेट मे आ गया और भूषे मे भीषण आग लग गई । इसके साथ ही टपरिया के पास ही बंधी भैंस भी जल गई जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम बरोद में किसान राजेंद्र धाकड पुत्र रामकिशन धाकड के खेत में रखे भुस व टपरिया मे अचानक आग लग गई जिसकी सूचना मौके पर उपस्थित लोगो ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी।
जिस पर चालक कैलाश धाकड़ फायर ब्रिगेड मौके पर ले पहुंचा। और आग पर काबू पाया गया। आग मे जलने के कारण भैंस की मौत हो गई। सूचना के बाद बैराड़ पुलिस मौकै पर पहुंची ।
