बडी खबर: जामुन खाने गई 3 बालिकाए पानी के भरे गढडे में डूबी: मौत / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर जिले के सतनवाडा थाने से आ रही हैं। थाना क्षेत्र के अतंर्गत आने वाले ग्राम हाथिगडा में खेत की सिचाई के लिए खोदा गया एक पानी के भरे गढडे में 3 आदिवासी बालिकाओ की डूबने की खबर आ रही हैं। तीनो बालिकाए कल दोपहर जामुन खाने की कहकर घर से निकली थी।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हातौद के ग्राम हाथिगडा में रहने वाली शकिना उम्र 12 साल पुत्री अशोक आदिवासी और दो सगी बहने नंदनी उम्र 10 साल ओर ललता आदिवसी उम्र 8 वर्ष पुत्री कल्याण आदिवासी तीनो बालिकाए घर से खेतो की ओर जामुन खाने निकली थी। लेकिन देर शाम तक जब वह तीनो घर वापस नही आई तो परिजनो को चिंता हुई। परिजन और ग्रामीणो ने उन्है अपने स्तर पर तलाश किया लेकिन उनकी कोई जानकारी नही मिली।

ग्रामीणो ने इस मामले की पुलिस को सूचना देर रात 10 बजे दी। 3 आदिवासी बालिकाओ के गायब होने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने सतनवाडा थाना और देहात थाने की पुलिस सहित और पार्टीयो को सर्च अभियान में लगाया। लापता बालिकाओ को रात भर पुलिस तलाशती रही लेकिन पुलिस को भी कोई सफलता नही मिली।

बताया जा रहा हैं कि पुलिस ने जामुन का वह पेड जिसकी कहकर बालिकाए जामुन खाने के लिए घर से कहकर थी उस पेड के पास ही खेत में तलाबनुमा बडा गढडा खोदा गया था जिसमें पानी भरा था। संदेह के आधार पर इस तालाब में सर्च अभियान चलाया गया। खोताखोरो को रात में ही पानी में उतारा गया।

आज सुबह भोर होते ही खोताखोरो को एक-एक करके तीनो बालिकाए पानी में मिल गई। तीनो की डेड बॉडी निकालकर पीएम के लिए भेजा गया। सतनवाडा थाने में इस मामले का मग्र कायम किया गया। यह तीनो बालिकाए पानी में कैसे पहुंची हैं। अभी इसके सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं। 
G-W2F7VGPV5M