घर से निकला गजराज जंगल में पेड पर लटका मिला, संदिग्ध मौत / Shivpuri news

पिछोर। खबर जिले के पिछोर अनुविभाग के भौती थाना क्षेत्र की खोड चौकी अंतर्गत आने वाले गांव में निवास करने वाले एक युवक की लाश जंगल में पडे पर टंगी मिली हैं। बताया जाता हैं कि मृतक युवक बकरी चराने का कार्य करता था और 1 दिन पहले घर से निकला था।

जानकारी के अनुसार खोड चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम आसपुर का रहने वाले गजराज जाटव पुत्र रामचरण जाटव का शव जंगल में पेड पर रस्सी पर लटका मिला हैं। प्रथम दृष्टया देखने में लग रहा हैं कि गजराज की हत्या कर पेड पर टांग दी हैं।

मृतक के पिता रामचरण जाटव ने कहा कि मेरा बेटा बकरियो का धंधा करता था। वह एक दिन पूर्व घर से निकला था लेकिन घर लोट कर नही आया,हमने तलाशने की कोशिश की तो वह नही मिला। लेकिन आज उसकी लाश जंगल के किसी पेड पर लटकी होने की सूचना मिली हैं।

पिता ने कहा की मेरे बेटे की गांव के लोगो से कल किसी बात को लेकर झडप हुई थी। उसने फांसी नही लगाई उसकी हत्या की हैं। पुलिस ने इस मामले में लाश का पंचनामा बनाकर उसे पीएम के लिए भेज दिया हैं।