रास्ते में पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत झिरी बीट की ग्राम पंचायत भदरौनी में जामुन के पेड से लटकी हुई एक युवती सुमन परिहार पति हिम्मत परिहार की लाश मिली है। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि युवती ने आत्महत्या की है अथवा उसकी हत्या कर लाश को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया है।

मामले की सूचना ग्रामीणों ने पोहरी थाना पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस  ने लाश को पेड़ से उतरवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीएम के बाद स्पष्ट होगा कि युवती ने आत्महत्या की है अथवा उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।