इंदौर से मजदूरों को भरकर ग्वालियर जा रहा ऑटो पलटा, सभी घायल / Badarwas News

बदरवास। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्हेडी के समीप कल रात हुए हादसे मेें इंदौर से ऑटो में सवार होकर ग्वालियर जा रहे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि किसी ट्रक ने ऑटो में जबरदस्त टक्कर मारी। जिससे ऑटो पलट गया और उसमें बैठे सभी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पहले कोलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उनकी गंभीर हालत देखकरउन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रैफर किया गया है।