सांसद विवेक शेजवलकर पोहरी विधानसभा में 29 को कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेंगें / Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर संसदीय क्षेत्र सांसद विवेक नारायण शेजवलकर 29 मई को पोहरी विधानसभा के प्रवास पर रहेंगे जिसमें भाजपा के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से मुलाकात एवं क्षेत्र की समस्याओं के बारे में भी सुनवाई करेंगे।

भाजपा सांसद शेजवलकर 29 मई को सुबह 9.00 ग्वालियर से प्रस्थान 9.45 सुभाषपुरा धोलागढ़ के  कार्यकर्ताओं से धोलागढ़ फाटक पर संपर्क 10.30 सतनवाड़ा में कार्यकर्ताओं से संपर्क 11.00 बिनेगा आश्रम पर ब्रह्मलीन महाराज श्री बज्रानंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर 11.30 राजू बाथम जिला अध्यक्ष भाजपा के निज निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

 12.00 चिकित्सालय पोहरी में सांसद निधि से क्रय किए गए उपकरण चिकित्सालय में सौंपेंगे जाऐंगे 12.30 जगदीश प्रसाद गुप्ता के निज निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे,1.00 रेस्ट हाउस पोहरी पर कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट।

2.30 बजे बैराड़ में कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट,3.30 बजे बैराड़ से मोहना होते हुए ग्वालियर प्रस्थान सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि अपने-अपने मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित होकर बैठक को सफल बनायें।