गांजा पीकर पुलिस को लगाया फोन बोला TI सहाब! आपने राजीमाना करा दिया मेरी पत्नि को काटकर डाल गए

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है। जहां बीते दो दिन से चल रहे विबाद के बाद आज आरोपी ने पुलिस को ही चकरिघिन्नी कर दिया। युवक ने गांजे के नशे में धुत्त होकर थाना प्रभारी को फोन लगाया और जमकर हंगामा कर दिया। युवक फोन पर थाना प्रभारी से ही उल्टी सीधी बातें करने लगा। और पत्नि को आरोपीयों द्धारा काटकर डालने की बात कहने लगा। जिससे पुलिस के हाथ फैर फूल गए। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। जहां जाकर देखा तो सब सही मिला।

जानकारी के अनुसार इंदल दांगी निवासी मोहनी सागर कॉलोनी का अपने ही मोहल्ले के भानू बाथम से विबाद चल रहा है। जिसके चलते बीते चार दिन पहले दोनों में मुहबाद हो गया। दोनों पक्ष थाने आए। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर आपस में राजीनामा होने पर घर भेज दिया।

उसके बाद दोनों अपने अपने घर जाकर रहने लगे। आज थाना प्रभारी फिजीकल सुनील खेमरिया के मोबाईल पर कॉल आया कि सहाब में इंदल दांगी बोल रहा हूं। आपने मेरा भानू से राजीनामा करा दिया। आज उन्होंने मेरी पत्नि को काट कर फैंक दिया। वह पूरी रात से कटी डली है। अब वह एसपी के पास जा रहा है। यहां अब मीडिया आएगी एम्बुलेंस आएगी तभी उसकी पत्नि को लेकर जाएगा। इस कॉल के बाद पुलिस के हाथ फैर फूल गए। तत्काल पुलिस रबाना हुई।

जहां जाकर देखा तो पता चला कि युवक की पत्नि पिंकी दांगी सुरक्षित अपने घर में बैठी है। जिसपर जब मोहल्ले में पता किया तो सामने आया कि उक्त युवक ने गांजे का नशा कर लिया और वह फिर से अपने पडौसी भानू बाथम से गाली गलौच कर रहा था। जिसपर भानू बाथम भी थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने उक्त आरोपी इंदल पर मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
G-W2F7VGPV5M