बडी खबर: खेत में लहरा रही थी गांजे की फसल, पांच लाख का गांजा जप्त | Shivpuri news

Bhopal Samachar

शिवपुरी। खबर जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम झूड से आ रही है। जहां आज एक खेत में लहरा रही गांजे की फसल को पुलिस ने पकडा है। उक्त कार्यवाही में गांजे की कीमत 5 लाख रूपए की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सिरसौद सुनील राजपूत को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम झूूंड तानपुर में एक खेत में गांजे की फसल खडी हुई है। इस सूचना पर थाना प्रभारी मय दल के पहुंचे। जहां जाकर देखा तो आरोपी प्रेमनारायण पुत्र कमललाल रावत के घर के पीछे स्थिति गेंत में गांजे की फसल खडी हुई मिली।

जब पुलिस ने जाकर देखा तो इस खेत में गांजे के लगभग 10 फिट तक के 1 हजार 72 पेड खडे हुए थे। इस फसल की कीमत लगभग 5 लाख रूपए बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करा उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इस कार्यवाही के दौरान सिरसोद थाना प्रभारी सुनील राजपूत, तेज सिंह ,ए एसआई हरिओम शर्मा, दीमान कप्तान सिंह, राघवेंद्र सिंह, लोकेंद्र धाकड़, आरक्षक संतोष सिंह, सोनू बाबूलाल, मनीष,रायसिंह ,नीरज कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
G-W2F7VGPV5M