हाथ छूना नहीं, साथ छोडऩा नहीं के संकल्प लेकर किया सेवा कार्य: यशोधरा | Shivpuri news

Bhopal Samachar

शिवपुरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि किसी का हाथ छूना नहीं हैं, पर किसी का साथ भी छोडऩा नहीं इस संकल्प को लेकर राजमाता विजयाराजे सिंधिया ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने आज महल सराए बस्ती में राशन बांटा शोसल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। 

अलग-अलग गोले लगाए गए जहाँ बिठाया गया साथ ही आदिवासी महिलाओं को मास्क भी वितरित किए गए। इस अवसर पर ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं को साबुन से हाथ धुलाकर सलाह दी गई। साथ ही सामग्री का वितरण भी किया , उसके बाद नगर के अलग अलग जगहों से जरूरतमंदों के फोन आए तो उनको भी राशन की किटों का वितरण किया।

इसी स्थिति में शिवपुरी जनसम्पर्क कार्यालय पर पदस्थ राजेन्द्र शिवहरे व कप्तान यादव, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जरूरतमंदों को बीच पहुंचे और राशन किट उपलब्ध कराई है। जबकि बीतेरोज राजमाता विजयाराजे सिंधिया ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार पिछले काफी दिनों से इस सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। 

बताया जाता है कि आज से ट्रस्ट द्बारा मास्क का वितरण भी कराए गए, सूत्रों का कहना है कि स्वरोजगार बाली महिलाओं द्बारा जो मास्क बनाए जा रहे हैं, ट्रस्ट उन्हें खरीदकर वितरण करेगा। चूंकि आज के हालात में मास्क लगाना आवश्यक हो गया है। ऐसी स्थिति में ट्रस्ट द्बारा लोगो को मास्क वितरित कर उन्हें जागरूक कर लगाने की समझाइश भी दी गई।

सेवा कार्य कर रहे पुलिस कर्मियों का किया सम्मान
बदरवास। बदरवास के नागरिकों ने दिन रात अपनी सेवा दे रहे पुलिस कर्मियों का फूल वर्षा एवं ताली बजाकर जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर बदरवास की सडक़ों पर पुलिस फ्लेग मार्च करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल का स्थानीय नागरिकों ने शॉल एवं पुष्प माला भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर एसडीएम आशीष तिवारी, एसडीओपी अमरनाथ वर्मा, बदरवास टीआई मनीष शर्मा, तहसीलदार दिव्य दर्शन शर्मा समेत समूचा पुलिस तथा प्रशासनिक अमला शामिल था पुलिस कप्तान ने भी अपने सादगी भरे अंदाज में हाथ हिलाकर किया लोगों का अभिवादन किया। 
G-W2F7VGPV5M