मां को पागल बोला तो महिला के घर पर फैंके पत्थर, मामला दर्ज / Shivpuri news

Bhopal Samachar

शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के कमलागंज मामू पान बाली गली के पास से आ रही है। जहां बीते रोज एक महिला को पागल बोलने को लेकर दो पक्षों में विबाद हो गया। यह विबाद इतना बढ गया कि जिससे युवक के परिवार पर आरोपीयों ने महिला के घर पर पत्थर फैंक दिए। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस थाना फिजीकल में की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार सीमा पत्नि बल्लू जैन उम्र 40 साल निवासी मामू पान बाली गली कमलागंज शिवपुरी की मां को देवी आती है। इसे लेकर दोनों में विबाद हो गया। जिसे लेकर चरण दुआ,गगन दुआ,जय दुआ ने पीडिता के घर पर हमला बोल दिया। और महिला के घर पर पत्थर बरसाना प्रारंभ कर दिया। जिससे महिला के गंट टूट गए। इस मामले की शिकायत महिला ने पुलिस थाना फिजीकल में की। जहां पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ 427,336,323,294, 506,34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
G-W2F7VGPV5M