करैरा मे मिले 2 कोरोना के संदिग्ध मरीज, शिवपुरी अस्पताल लाया गया | karera News

Bhopal Samachar
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग में 2 व्यक्ति कोरोना के संदिग्ध मिले हैं। दोनो को जांच हैतु शिवपुरी रेफर किया गया हैं। इनमे से एक मरीज की हालत नाजुक बताई गई। दोनो मरीजो को शिवपुरी अस्पताल में डॉक्टरो ने अपनी निगरानी में रखा हैं।

जानकारी के अनुसार देवेंद्र जोशी 22 वर्ष पुत्र अच्छे लाल जोशी न्यू कॉलोनी करेरा जो कि महाराष्ट्र के लोगो के सम्पर्क में आया था। दूसरा अरविंद चंदेल 22 वर्ष पुत्र महाराज सिंह चंदेल जो भीलवाड़ा से करई आया हुआ था।

इन दोनों को डॉक्टर के द्वारा शिवपुरी रेफर किया गया। डॉ प्रदीप शर्मा ने बताया कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। जब तक रिपोर्ट न आ जाए। तब तक दोनों को जिला अस्पताल में निगरानी में रखा जा रहा है और यहां उनका स्वास्थ्य का उपचार भी किया जाएगा। 
G-W2F7VGPV5M