शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के सिद्धि विनायक अस्पताल से आ रही है। जहां आज होली से पहले एक मकान में होली खेलने गए चार युवक और दो युवतीयों को पुलिस ने दबौचा है। इस सभी को पुलिस पकडकर अपने साथ कोतवाली लेकर आई। जहां सभी के माता पिता को बुलाने के बाद पुलिस ने उक्त लोगों को छोड दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि सिद्धि विनायक हॉस्पीटल के सामने एक मकान में कुछ युवा और युवती घुसे हुए है। उन्होंने अंदर से मकान बंद कर रखा है। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जहां जाकर पुलिस ने देखा तो मकान में दो युवतीयां और चार युवक मिले।
जिन्हें पुलिस अपने साथ कोतवाली ले आई। बताया जा रहा है कि उक्त दोनों युवतीयां नाबालिग थी। साथ ही बताया गया है कि वह अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने एक जगह एकत्रित हुए थे। परंतु पुलिस को किसी ने रैकेट की सूचना दी थी। जिसपर से पुलिस वहां से सभी को कोतवाली लेकर आई। बताया जा रहा है कि उसके बाद पुलिस ने सभी के परिजनों को बुलाया और तब कही छोडा।

