ब्राह्मण समाज के वार्ड नंबर 10 के अध्यक्ष बने महेन्द्र चौधरी | Shivpuri News

शिवपुरी। ब्राह्मण समाज की बैठक गत दिवस वार्ड नम्बर 12 में सम्पन्न हुई। बैठक में सामाजिक कुरीतियों को समाप्त कर सम्पूर्ण एकता के लिए विप्र बंधु दृढ़ संकल्पित हुए। इस बैठक में वार्ड नम्बर 12 गायत्री कॉलोनी की समिति का भी गठन हुआ।

ब्राह्मण समाज की ओर से पं.राज कुमार सड़ैया ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में वताया कि गत दिवस वार्ड नम्बर 12 में गायत्री कॉलोनी के शंकर जी के मंदिर पर ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित हुई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे पं. लक्ष्मीनारायण शास्त्री और पं. घनश्याम चौधरी ने भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा ने समाज बंधुओं की एकता व सक्रियता पर जोर देते हुए कहा समाज में व्याप्त हर कुरीति को समाप्त करना ही होगा। सम्पूर्ण एकता से ही समाज का उत्थान संभव है।

आर्थिक रूप से कमजोर विप्र बंधुओं की समाज हर संभव मदत करे। बैठक में विचार मंथन के बाद वार्ड नम्बर 12 की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से महेन्द्र चौधरी अध्यक्ष निर्वाचित हुऐ।  अध्यक्ष बनने पर महेन्द्र चौधरी ने कहा कि वह सदैव समाज हित में पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगें।

कार्यकारिणी में पं. लक्ष्मीनारायण शास्त्री संरक्षक, पं. घनश्याम चौधरी संरक्षक, पं. आनन्द दीक्षित करमाज सरंक्षक, पं. जगदीश दुवे सरंक्षक, महेन्द्र चौधरी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष अखिलेश पचौरी, संगठन मंत्री शिवकुमार थापक, महामंत्री मनीष थापक, सचिव धर्मेन्द्र दीक्षित, मीडिया प्रभारी संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज मंत्री, प्रवक्ता गजानन्द दुवे, सक्रिय कार्य कारिणी सदस्यों में दिनेश दुवे, रवि शर्मा, आशीष भारद्वाज, रवि मुढौतिया, लोकेश पाराशर, रामवल्लभ मुड़ौतिया, चेतन पाराशर निर्वाचित हुऐ।

मंच का संचालन महावीर मुद्गल, एवं धर्मेन्द्र भारद्वाज ने किया। सभी निवार्चित पदाधिकारियों को विप्र बंधुओं ने बधाईयां प्रेषित की हैं। ब्राह्मण समाज की इस बैठक में प्रमुख रूप से ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा, पं. खैरू महाराज, महेश शर्मा, रामकुमार भार्गव,  राजेन्द्र पाण्डेय, विनोद मुदगल, द्वारिका प्रसाद भटेले, गिर्राज चौधरी, ब्रजमोहन पचौरी, महेन्द्र दुवे, रामस्वरूप शर्मा, जगदीश सड़ैया, हरिवंश त्रिवेदी, कल्याण जोशी, रामदयाल दुवे, मुरारीलाल व्यास, सन्तोष व्यास, रामहेत शर्मा, जगदीश प्रसाद विरथरे, रामस्वरूप शर्मा, डॉ. गोपाल दण्डौतिया, रामदयाल शर्मा, मधुसूदन तिवारी, नंद किशोर पाण्डेय, विवेक वाजपेयी, जगदीश प्रसाद त्रिवेदी, रामचरण शर्मा, महावीर शर्मा, आशीष दुवे, रामनिवास शर्मा, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, पुरूषोत्तम शर्मा, विशेषांक शर्मा, शीतल शर्मा, महेन्द्र कुमार शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।