बेसहारा लोगों को नगर पालिका पहुंचाएगी खाना, कोई भी नहीं रहेगा भूखा | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शहर में कर्फ्यू के दौरान लोगों को निकलने की इजाजत नहीं है। ऐसे में अनाथ, बेसहारा लोगों तक भोजन पहुंचाने की जिम्मेदारी नगर पालिका की होगी। ऐसे सभी जरूरतमंद लोग जो बीपीएल सूची में नहीं आते हैं।

उन्हें दीनदयाल रसोई के माध्यम से खाना उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए आरके सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बेसहारा, जरूरतमंद  तक भोजन पहुंच सके। इसके लिए 7987169492 और 9827974429 पर  सूचना दे सकते हैं। ऐसे व्यक्ति को नगर पालिका द्वारा  दीनदयाल रसोई के माध्यम से भोजन पहुंचाया जाएगा।
G-W2F7VGPV5M