कोरोना से निपटने समाजसेवी आए सामने,आपदा से निपटने मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराई राशि | Shivpuri News

Bhopal Samachar

शिवपुरी। देश में कोरोना जैसी भीषण आपदा से निपटने के लिए अब जनमानस भी सहयोग के लिए उतर आया है। इस आपदा से निपटने के लिए लोग मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपने सामर्थय अनुसार दान देकर अपना योगदान दे रहे हैं। शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार अशोक अग्रवाल ने इस आपदा में अपना 5100 रूपए का दान देकर सहयोग प्रदान किया है। वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ने 11000 रूपए का दान देकर सहयोग प्रदान किया हैं। इसके साथ ही बैराड में पैराडाईज स्कूल के संचालक कल्याण वर्मा ने भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में 5100 रूपए की राशि जमा कराई। इसके साथ ही योगेन्द्र जैन पोहरी ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 2100 रूपए की राशि जमा कराई। उन्होंने यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष को ऑनलाईन ट्रांसफर की है।

इसके साथ ही अतुल शुक्ला ने 5100 रूपए की सहायता राशि जमा की है। इसके साथ ही संदीप भौसले ने इस सहायता कोष में 2000 रूपए की राशि जमा की है। इसके साथ ही मोनू शर्मा ने 800 रूपए की राशि जमा कराई है। यह राशि आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80(जी)(2)(ए)(व्ही) के अंतर्गत आयकर मुक्त रखी गई है।

 इसके लिए लोगों को एमपी ऑनलाईन लिमिटेड की साईट्स का उपयोग करना होगा और उसे खोलकर अपनी सहायता राशि ऑनलाईन ट्रांजेक्शन के साथ दान की जा सकेगी। इसके साथ ही लायंस क्लव के गर्वनर अशोक ठाकुर ने मदद का हाथ बढाते हुए प्रशासन से कहा है कि वह हर संभब मदद के लिए तैयार है। प्रशासन उन्हें बताए कि क्या मदद कर सकते है। इसके साथ ही समाजसेवी राकेश गुप्ता इस आपदा में प्रशासन के साथ आए है। उन्होंने इस दौरान जरूरत मंदों को खाना बांटने का जिम्मा लिया है। इसके लिए वह खाद्य सामान के पैकेट बनाकर प्रशासन को देंगे। जिसे प्रशासन जरूरत मंदों को बांटने का काम करेगा। 
G-W2F7VGPV5M