शिवपुरी। ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास समर्थक नेता हरीवल्लभ शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि राजनीति में हर कोई अपना नफा नुकसान देखता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने भी अपना नफा नुकसान देखकर इतना बड़ा फैसला लिया है। वह बीजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल नहीं हुए हैं।
कोई नेता किसी के पीछे आंख बंद करके नहीं जाता
शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने जब हरीवल्लभ शुक्ला से ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद पूर्व विधायक एवं सिंधिया समर्थक हरीवल्लभ शुक्ला उनका अगला कदम जानने के लिए बातचीत की तब उन्होंने कहा कि 'इतना बड़ा जो वज्रपात हुआ है अभी मैं उसके शोक से उबर नहीं पा रहा हूं। अभी तो अवसाद की स्थिति है। सिंधिया जी के साथ रहेंगे या कांग्रेस के साथ यह तो स्पष्ट करना पड़ेगा आज नहीं तो कल लेकिन आज तो अपन देख रहे हैं पहले देख तो ले क्या हो रहा है। हर आदमी अपना राजनीतिक नफा नुकसान देखकर निर्णय करता है। कोई किसी के साथ आंख बंद करके नहीं जाता चाहे वह हरवीर जी हो या हरीवल्लभ शुक्ला।
कल तक स्थिति क्लियर करेंगे
सिंधिया जी ने भी आकलन किया है अपना नफा नुकसान उसके बाद कदम उठाया है। बीजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर थोड़ा गए हैं। जिस बीजेपी को 24 घंटे कोसते रहते थे, उसी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इसलिए हम भी अपना नफा नुकसान लगा रहे हैं, कल तक स्थिति क्लियर होगी।

