Dr ML अग्रवाल को हटाया, Dr खरे फिर बने सिविल सर्जन

Bhopal Samachar
शिवपुरी। सीएमएचओ कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार जिला अस्पताल शिवपुरी में सिविल सर्जन का दायित्व डॉ. पीके खरे को सौंपने का निर्देश दिया गया। इस निर्देश के तारतम्य में डॉ. खरे ने आज सिविल सर्जन का चार्ज संभाल लिया। डॉ. खरे पूर्व में भी सिविल सर्जन रह चुके हैं। अभी तक जिला अस्पताल के सिविल सर्जन का दायित्व डॉ. एमएल अग्रवाल निर्वहन कर रहे थे।

सृूत्रों के अनुसार डॉ. खरे को सिविल सर्जन बनाने का निर्देश सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा को कलेक्टर ने दिया था। जिसके तहत परसों सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने आदेश जारी कर डॉ. अग्रवाल को सिविल सर्जन के पद से हटाकर डॉ. पीके खरे को सिविल सर्जन नियुक्त कर दिया।

तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. गोविंद सिंह की सेवानिवृति के बाद शासन ने 31 मई 2019 को डॉ. खरे को सिविल सर्जन बनाया था। इस दौरान 15 अक्टूबर को भर्ती एक मरीज की मौत हो गई थी और उसके शव पर चींटियां चढ़ गईं थी। यह मामला जब तूल पकड़ा तो डॉ. खरे को सिविल सर्जन पद से हटाकर निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद डॉ. एमएल अग्रवाल को चार्ज सौंपा गया था। डॉ. खरे की छवि ईमानदार प्रशासक के रूप में मानी जाती है। 
G-W2F7VGPV5M