फोरलेन पर कार अनियंत्रित होकर पलटी, 24 वर्षीय विवाहिता वर्षा की मौत | Shivpuri news

Bhopal Samachar

शिवपुरी। कोटा-झांसी फोरलेन हाईवे पर पड़ोरा चौक से 9 किमी दूर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पति व दो मासूम बच्चों के साथ ससुराल लौट रही महिला की हादसे में मौत हो गई है। वहीं पति व बच्चों को मामूली चोटें आईं हैं।

जानकारी के मुताबिक वर्षा (24) पत्नी लोकेंद्र दुबे निवासी हिम्मतपुर अपनी कोलारस स्थिति मायके आई थी। सोमवार की शाम करीब 6 बजे अपने पति लोकेंद्र व दो बच्चों के साथ अपनी कार क्रमांक यूपी93 बीडी6168 से हिम्मतपुर लौट रही थी। पड़ोरा चौक से 9 किमी आगे फोरलेन हाईवे पर अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वर्षा की मौत हो गई है।
G-W2F7VGPV5M