शिवपुरी। आज की सबसे बडी खबर शिवपुरी से आ रही है। जहां कांग्रेस के दो दिग्गज विधायक और सिधियानिष्ठ माने जाने बाले शिवपुरी के दो विधायक एक साथ गायब हो गए। दोनों के गायब होने की खबर से पूरे प्रदेश की राजनीति में हडकंप मच गया है। हांलाकि कांग्रेस के दिग्गज नेता इसे महज होली के चलते बता रहे है। परंतु इन दिनों चल रही सियासी उठापठक के बीच दो विधायकों के मोबाईल एक साथ बंद होना संदेहापद है।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक सुरेश राठखेडा और करैरा विधायक जसंबत जाटव का आज अचानक मोबाईल बंद हो गया। बताया जा रहा है कि पूरे प्रदेश सिंधियानिष्ठ लगभग 22 विधायक गायब है। इसके गायब होने की खबर मिलते ही पूरे प्रदेश की राजनीति में हडकंप मच गया है। इसके साथ ही कांग्रेस के प्रवक्ता हरवीर रघुवंशी ने बताया है कि उनका कोई विधायक कही गायब नहीं है। सभी एकसाथ मिलकर होली मना रहे है। पूरे विधायक एक साथ एक ही स्थान पर है।
परंतु भरे त्यौहार में सभी विधायक अपने घरों को छोडकर एकसाथ होने की खबर भी राजनीति में हडकंप मचाने के लिए काफी है। अब देखना यह है कि आखिर यह विधायक है कहा। जो अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को भरे त्यौहार में छोडकर कही चले गए है।

