माधौ महाराज की प्रतिमा की स्थापना पुन: होगी, यशोधरा करेंगी चौराहे का लोकार्पण | Shivpuri news

Bhopal Samachar

शिवपुरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर शिवपुरी आयेंगी और शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। वहीं माधव चौक चौराहे के सौन्दर्यीकरण के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होगी साथ ही  शिवपुरी शहर को बसाने वाले माधौ महाराज प्रथम की पुन: प्रतिमा की स्थापना करेंगी।


जानकारी के अनुसार शहर के हृदय स्थल माधव चौक चौराहे के पुन: अपनी विधायक निधि के माध्यम से सौन्दर्यीकरण कराया गया जिसका लोकापर्ण आज दोपहर 1 बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया जाएगा। इस अवसर पर माधौ महाराज प्रथम की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। तत्पश्चात जिलाधीश कार्यालय में पहुंचकर अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक में भाग लेंगी। बैठक पश्चात शहर में अन्य कार्यक्रमों में शामिल होगी।
G-W2F7VGPV5M