पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाना क्षेत्र के तहत राजापुर बूधौन में रहने वाली महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज करवाया है। रानी लोधी ने बताया कि उसकी शादी राजापुर बूधौन में रहने वाले अमित लोधी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक ठीक चला लेकिन उसके बाद ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
पति व ससुरालीजन रानी से दहेज में फोर व्हीलर की मांग करते थे। न देने पर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद महिला अपने पिता के यहां गई और घटना के बारे में बताया।
लडक़ी के पिता ने भी ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद रानी थाने गई और मामले में अमित लोधी, प्रतिपाल लोधी, विद्धाबाई लोधी, जयपाल लोधी निवासी राजापुर बूधौन के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज कर लिया है।