CAR ने BIKE को टक्कर मारी, पति की मौत पत्नि गंभीर घायल | narwar news

नरवर। खबर नरवर क्षेंत्र अमोलपठा क्षेत्र से आ रही हैं कि अमोलपठा रोड पर एक कार ने एक बाईक सवार को अपनी चपेट में ले लिया हैं। इस घटना में पति की मौत होने की खबर आ रही हैं वही बाईक पर पीछे बैठी पत्नि घायल हो गई। घायल को नरवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही कार सवार मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर बाइक क्रमांक एम पी 33 एम एम 1875 का चालक नरवर से सामान खरीददारी कर कोंडर जा रहा था तभी नाथू वैश्य के खेत के पास,सामने से आ रही वेगन आर कार से उनकी जोरदार आमने-सामने से भिड़ंत हो गई।

जिससे बाइक चालक अंगद सिंह पुत्र भगुन सिंह ठाकुर 55 साल निवासी कोडर गंभीर रूप से चोटिल हो गया और उसकी मौत हो गई।जबकि पत्नी कमला ठाकुर (55 वर्ष) गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरवर में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।