ब्राह्मण समाज की बैठक रविवार को, वार्ड नम्बर 21 में

Bhopal Samachar
शिवपुरी। सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की रूप रेखा तैयार करने के साथ साथ विप्र बंधुओं की सहभागिता एवं सुझावों के लिये बैठकों का आयोजन सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा प्रत्येक वार्ड में जाकर किया जा रहा है। वार्डों में आयोजित होने वाली बैठकों में वार्ड अध्यक्ष के साथ-साथ कार्यकारिणी सदस्य का निर्वाचन कराकर समिति भी गठित की जा रहीं हैं। जिसके क्रम में वार्ड नम्बर 21 में ब्राह्मण समाज की बैठक रविवार को आयोजित होगी।

जानकारी में सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा एवं प्रवक्ता राज कुमार सड़ैया ने संयुक्त रूप से वताया कि समाज के हर व्यक्ति की सहभागिता हर सामाजिक गतिविधि में सुनिश्चित करने तथा ब्राह्मण समाज को सगंठित करने के उद्वेश्य से सर्व ब्राह्ममण समाज द्वारा विप्र बंधुओं की बैठक वार्ड वाय वार्ड आयोजित की जा रही है। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। वार्डों में आयोजित होने वाली बैठकों में वार्ड अध्यक्ष के साथ साथ कार्यकारिणी सदस्य का निर्वाचन कराकर समिति भी गठित की जा रहीं हैं।

आगे की जानकारी में ब्राह्मण समाज के नीरज मिश्रा, बलराम त्रिपाठी, बृजेन्द्र भार्गव ने संयुक्त रूप से बताया कि वार्ड नम्बर 21 की नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतू 16 फरवरी रविवार को दोपहर 2 बजे से गोविन्द नगर रेंज आफिस के सामने हनुमान जी का मंदिर पर सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित होगी। जिसकी अध्यक्षता सन्तोष शर्मा, सेवा निवृत शिक्षक करेंगे। बैठक में बड़ा लुहारपुरा, दीन दयाल नगर, गोविन्द नगर, वीटीआई क्षेत्र के विप्र बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की गई है।

अपील करने वालों में प्रमुख रूप से  सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा, विवाह सम्मेलन समिति के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा, मध्य भारत ब्राह्मण महासभा के संभागीय अध्यक्ष रामकुमार भार्गव, सन्तोष शर्मा सिरसौद, पूर्व अध्यक्ष महेश शर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय, ख्याली राम भार्गव, डाॅ. शिवनारायण मिश्रा, हरीप्रसाद मिश्रा, पुरूषोत्तम शर्मा, हरिओम शर्मा, कमरलाल शर्मा, डाॅ जगदीश त्रिवेदी, अरविन्द सड़ैया, महावीर मुदगल, घनश्याम शर्मा, धर्मेन्द्र भारद्वाज, महादेव प्रसाद पाठक, देवेन्द्र भार्गव, प्रवीण भार्गव, नीरज मिश्रा, बलराम त्रिपाठी, बृजेन्द्र भार्गव आदि शामिल हैं।
G-W2F7VGPV5M