शिवपुरी की धरा पर उतरे बादल, शिमला सा ठंडा हो गया शहर | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर को आज कोहरे की चादर ने ढक रखा था, कोहरा इतना अधिक था कि 15 फुट का स्पष्ट नही दिखाई दे रहा था। शहर को कोहरे ने 9.30 बजे तक ढक रखा था। वाहन चालको को अपनी लाईटे जलाकर चलना पडा। छोटे-छोटे बच्चे इस बरसते कोहरे में घरो से निकले और स्कूल गए।

कोहरे के कारण शिवपुरी आज शिमला जैसी दिख रही थी, ऐसा लगा रहा था कि मानो बादल आज धरती को चूम रहे हैंं। शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने कुछ ऐसे ही दृश्यो को अपने कैमरे में कैद किया।

गांधी पार्क में सुबह मार्निंग वॉक करने निकले आमजनों ने आज के मौसम का भरपूर आनंद लिया। कोहरे के कारण गांधी पार्क में स्थिम पानी की टंकी स्पष्ट नही दिखाई दे रही थी। कमलागंज में नवनिर्मित सत्य नारायण भगवान का मंदिर भी कोहरे ने अपने आंचल में छुपा रखा था।

पोलो ग्राउंड में सुबह घुमने आए लोगो की संख्या कम थी,लेकिन जो आए वे सभी कोहरे में नाहते दिखे। ग्रांउड में कोहरा इतना था कि 10 फुट दूर का भी नही दिख रहा था। फिर भी ऐसे घने कोहरे में आमजन अपनी गतिविधिया करने में बिजी थे।