कॉग्रेस के पाप की लंका को जलाकर राख करेंगे,सरकार को रसातल पर मिलाऐंगे: शिवराज सिंह चौहान | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज किरार महासभा के जिला स्तरीय सम्मेलन में शामिल होेने आए भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री और किरार महासभा के संयोजक शिवराज सिंह चौहान ने आज कोलारस में कांग्रेस सरकार को जमकर निशाने पर लिया। पूरे कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस को कोसते रहे। मंच से गरजते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह चिंता मत करना कि वह मुख्यमंत्री नहीं है। मामा तो वह परमानेंट है।

कांग्रेस के पाप की लंका को जलाकर राख करेंगे। आप लोग तैयार हो संघर्ष के लिए। आज गुना में लडाई। अशोकनगर में हो गई। बाद में शिवपुरी में करेंगे। जनता को न्याय दिलाएंगे और सरकार को रसातल में मिलाएंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा सहित पूरे जिले के किरार महासभा के लोगों सहित लगभग 3 हजार के लगभग लोग शिवराह सिंह चौहान को सुनने के लिए पहुंचे।